महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महेश सुखरामानी दी शुभकामनाएं
उल्हासनगर। महाराष्ट्र के चाणक्य मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के कार्य अध्यक्ष महेश सुखरामानी ने भाजपा पार्टी की भारी बहुमत के जीत पर शुभकामनाएं और बधाई दी। महेश सुखरामानी ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के चलते ही महाराष्ट्र में भाजपा पार्टी और उसके सहयोगी दलों को भारी बहुमत से विजय हासिल हुई। इसलिए देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र राज्य का तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया गया है सोमवार के दिन मुंबई अधिवेशन के विधान भवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से खुशनुमा माहौल में मुलाकात हुई इस मौके पर उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस खास मौके पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दादा लदाराम नागवानी ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपने बीजेपी पार्टी को शिखर तक पहुचाया है और महाराष्ट्र में भारी बहुमत से जीत दिलाई है इसलिए मैं आपको बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।*
