
बिलासपुर! सिंधी युवक समिति द्वारा कार्यक्रम के आयोजन में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री ने 10 लाख अनुदान देने की घोषणा की। सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के बतलाया कि व्यापार विहार बिलासपुर मे सिधी युवक समिति के तत्वाधान में 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शहर में थैलेसीमिया निशुल्क जाँच शिविर के साथ ही थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर एवं रक्तदाताओं को निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू जी ने शिरकत की। सर्वप्रथम श्री झूलेलाल जी की ज्योत जलाकर कार्यक्रम को आरंभ करने पश्चात राज्यमंत्री तोखन साहू का भव्य अतिथि स्वागत सिंधी समाज की पखर, शाल, श्रीफल एवं झूलेलाल की बस्तर आर्ट की अदभूत मूर्ति एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने गंभीर बीमारी के प्रति समिति की जागरूकता के प्रति प्रसन्नता करते हुए ने कहा कि “सेवा ही परमो धर्म” के सिद्धांत को सिंधी समाज के युवाओं की कमेटी सिंधी युवक समिति ने अपने कार्यों के माध्यम से सार्थक किया है। उन्होंने सिंधी समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं पर कहा कि इस समाज की जितनी तारीफ की जाए वो कम है यह समाज सदैव बधाई के हकदार हैं और हमेशा रहेगा। इस मौके पर सिंधी युवक समिति द्वारा संचालित सिंधी समाज की एकमात्र शिक्षण संस्था सिंधु विद्या मंदिर के विकास हेतु सांसद निधि से 10 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की सार्वजनिक घोषणा की। जिसमें समस्त सिंधी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। आज के इस नि:शुल्क का आयोजन में बिलासपुर शहर के सभी समाज के 300 लोगों ने इसका लाभ उठाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सिंधी युवक समिति के प्रमुख अमर बजाज, मनीष लाहोरानी, अशोक बजाज, मनोहर खट्वानी, कैलाश मलघानी, सुनील आहूजा, रामचंद्र मलघानी, मोहन मदवानी, अमित संतवानी, संजय मतलानी, मुकेश मूलचंदानी, कैलाश श्यामनानी, हीरानंद छुगानी, तनिक मलघानी, सहित बिलासपुर सिंधी समाज के वरिष्ठजन, व्यवसायिक गण, एवं समिति के सदस्य गण भारी मात्रा में उपस्थित थे।
