
छत्तीसगढ़ शासन जिला आयुष विभाग बिलासपुर के जिला आयुष अधिकारी डॉ यशपाल सिंह ध्रुव के निर्देशानुसार शासकीय होम्योपैथी औषधालय सिंधी कॉलोनी बिलासपुर के द्वारा दिनांक 14 दिसंबर 2024 को स्थान आदर्श सिमरताल श्रद्धा मंगलम प्रांगण , सिमर ताल बिलासपुर में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा उपरोक्त जानकारी देते हुए सिंधु जन जागरण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिकिशन गंगवानी व जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर ओंकार सिंह राजपूतने बताया कि उपरोक्त शिविर में जोड़ों का दर्द एलर्जी श्वसन रोग मधुमेह उच्च रक्तचाप माइग्रेन कमजोरी खून की कमी पाचन रोग कब्ज एसिडिटी बवासीर बच्चों की विभिन्न बीमारियां महिलाओं के विभिन्न बीमारियां त्वचा संबंधी विकार इत्यादि नए एवं पुराने रोगों की निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा व सलाह निशुल्क प्रदान की जाएगी श्रद्धा मंगलम आदर्श सिमरताल के भवन प्रभारी रंगनाथ विश्वकर्माने जानकारी देते हुए बताया स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य सुविधा लगाने के लिए भवन की मांग की तो मैंने तुरंत उनको निशुल्क भवन उपलब्ध कराने का वचन दिया ग्रामीण के आसपास के सभी लोग स्वस्थ शरीर का लाभ भी उठाएंगे गौरी, जलसो बरारी पसार सेंदरी कोनी बिरकोना रामतला आदि समाज के सभी समाज के लोग से वहां उपस्थित होकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएंगे तथा आसपास के सभी लोगों को वहां उपस्थित होने की अपील भी की है उक्त जानकारी हरिकिशन गंगवानी द्वारा दी गई