रायपुर : केंद्र चुनाव, राज्य चुनाव और उपचुनाव अब समाप्त हो चुके है, अब इसके बाद जनता को अपना नया महापौर और पार्षद भी चुनना है। प्रदेश के नगर निगम और नगर पालिकाओं में महापौर और अध्यक्षों का चुनाव अब वापस पुराने नियम से सीधा होगा। शासन ने इसके लिए अध्यादेश भी तैयार कर लिया है। ऐसे में निकाय चुनावों को लेकर विभिन्न समाजों ने भी सामाजिक प्रतिनिधियों को टिकट दिलाने के नाम पर कमर कस ली है, ऐसे में विभिन्न समाजों के समाज सेवी लगातार सामाजिक बैठकें भी आयोजित कर सकते है, ऐसे में सिन्धी समाज के दबदबे को भी नकारा नहीं जा सकता, जिसको लेकर सिन्धी समाज से भी सिन्धी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के ललित जैसिंघ और चंदर देवानी भी लगातार प्रयासों में जुट गये है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
ऐसे में सिन्धी समाज के प्रतिनिधि को पार्षद चुनाव में टिकट देने और राजधानी में खासकर दक्षिण विधानसभा में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर जीत दिलवाने के लिये समाज जनों ने अहम बैठक बुलाई, जिसमें भाजपा को मजबूत करने, निगम चुनाव में भाजपा का वोटबैंक बढ़ाने और साथ ही भाजपा सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक कैसे पहुँचाया इस हेतु बैठक में सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष ललित जैसिंघ, महामंत्री सुनील कुकरेजा, राधास्वामी नगर सिन्धी पंचायत के मुखी चंदर देवानी समाजसेवी रितेश वाधवा , कमल विधवानी सहित अन्य समाजसेवी भी शामिल हुये।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/