रायपुर : राजधानी में बचे हुये सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये जगह जगह शिविरों के आयोजन किये गये, ऐसे में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवम रायपुर स्वास्थ विभाग द्वारा तीन अलग अलग स्थान में आयुष्मान कार्ड शिविर लगाया गया। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया 840 लोगों ने शिविर का लाभ लिया और आयुष्मान शिविर में कार्ड बनाकर तुरंत दिए गए सभी बुजुर्ग वर्ग ने दिल से आभार जताया और भाजपा की डबल इंजन की सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। समाज सेवी अमर गिदवानी ने कहा कि आम लोग इसका बराबर लाभ उठा रहे है। आयुष्मान कार्ड से सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के प्रयासों को लगातार सराहा जा रहा है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
तीन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। पूज्य देवेंद्र नगर सिंधी पंचायत किशोर आहूजा, गोविंद मंशारामनी, सोनू साधवानी, अल्पेश पोपटानी, रितेश वाधवा, राजकुमार सोनी, जगदीश अजवानी शामिल हुये थे। दूसरा कैंप तेलीबांधा गली नंबर 2 में महिला विंग अध्यक्ष राशि बलवानी, सुनील कुकरेजा, संजय रहेजा, विक्की लोहाना, मानसी कुकरेजा, रीत खियानी, चित्रा पमनानी, कशिश खेमानी, रिया जयसिंघानी, पूजा सबलानी, रिचा रोहड़ा, सौम्या सचदेव, महक लोहाना, धनेश मटलानी, मोनू आहूजा, हेमंत मेघानी, अनेश बजाज, सूर्यांश जेठानी शामिल हुये थे। तीसरा कैंप अरविंद दिक्षित वार्ड में सचिन मेघानी, मनीष थारानी, दिव्यांश सक्सेना ,सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाई।
