बिलासपुर ! सिंधी समाज के भगवान झूलेलाल की महाआरती में बिलासपुर सिंधी युवक समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के अनुसार झूलेलाल चालिसा महोत्सव के प्रथम शुक्रवार लालसाई के शुभ दिन पर पूज्य सिन्धु अमरधाम आश्रम चकरभाटा में

लालसाई झूलेलाल की महाआरती में समिति के पदाधिकारी शामिल होकर चकरभाटा के संतश्री साईं लालदास साहेब को नमन करते हुए उनका अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात भगवान झूलेलाल की महाआरती के बाद संत साई लालदास ने सिंधी युवक समिति के पदाधिकारियों को पखर पहनाकर सम्मान किया इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने भगवान झूलेलाल की

पूजा-अर्चना कर समाज की संस्कृति परंपराओं और सामाजिक भाषा के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज संरक्षक मनोहर खट्वानी, संरक्षक कैलाश मलघानी अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, मुख्य सलाहकार ओमप्रकाश मनचंदा एवं हमर संगवारी के प्रमुख विजय दुसेजा शामिल थें।