भारा पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाए गए राजकुमार बजाज

सुधीर सिंह राठौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चुन्नू कुशवाहा चंदन राष्ट्रीय सचिव बने

सतना। देश भर के मान्य सम्पादकों, पत्रकारों और साहित्यकारों के सम्मान सुरक्षा व शक्ति के लिए कृत संकल्पित संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की वर्ष 2025 के लिए घोषित सूची में प्रदेश मुख्य महासचिव राजकुमार बजाज को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव की जबाबदेही सौंपी गई है। आपको बता दें कि श्री बजाज ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में सतना जिलाध्यक्ष, रीवा संभागीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश में मुख्य महासचिव की अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी। पत्रकारों के हित में किए गए संघर्ष को देखते हुए श्री बजाज को पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव की जबाबदेही सौंपी गई है। श्री बजाज के साथ महासंघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह राठौर, चुन्नू कुशवाहा चंदन को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद मिश्र , राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया का मध्यप्रदेश एवं सतना जिला इकाई ने आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का राजकुमार बजाज को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष पुरषोत्तम मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सत्यवानी, पुष्पराज कुशवाहा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कुमार नागवानी, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार त्रिपाठी, महासचिव धीरू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटनहा, जिलाध्यक्ष विक्रम चंदवानी, संतोष पाण्डेय, संजय सोनी, टिंकू लाहिया, चेतन गर्ग, गणेश सोनी, ओ पी तीसरे, राजेश धामी, दिलीप शर्मा व योगेश गुप्ता सहित कई पत्रकार साथियों के साथ समाजसेवियों एवं व्यापारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनायें संप्रेषित की है।