।। गणतंत्र दिवस।।

जन गण मन वंदे मातरम्
गणतंत्र दिवस,राष्ट्र को करते नमन।
भारत संविधान विधि निर्माता
बाबा साहेब अंबेडकर शत शत नमन।।१

सौगात दिया भारत को संविधान,
हम सब का पालक है संविधान।
गणतंत्र हमारा विश्व में महान,
विशाल लोकतंत्र जिसकी पहचान।।२

ध्वज तिरंगा आसमां में फहराया,
गणतंत्र दिवस पर्व महान है आया।
किसी दुश्मन की परवाह नही है हमें,
संविधान का हम पर सुरक्षा साया।।३ भारत प्रजातांत्रिक राष्ट्र हमारा,

गणतंत्र दिवस महान पर्व हमारा।
अनगिनत संघर्ष कर भारत बना
सशक्त गणतांत्रिक राष्ट्र हमारा।।४

गणतंत्र दिवस पर हम प्रतिज्ञा करें,
संविधान की सब रक्षा करें।
राष्ट्र का लोकतंत्र सशक्त करें,
अधिकार कर्त्तव्य का पालन करें।।५
डॉ विजय पाटिल
शिक्षक सह साहित्यकार
सेंधवा जिला बड़वानी, मप्र