
*बिलासपुर, 5 नवंबर 2026/ समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए 4 नवंबर को पंडित देवकीनंदन दीक्षित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय आकलन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्राथमिक, माध्यमिक एवं पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनरत 239 बालक-बालिकाएं अपने पालकों के साथ शामिल हुए।शिविर में अस्थि बाधित, श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित, बौद्धिक दिव्यांगता एवं सिकल सेल से प्रभावित बच्चों का विशेषज्ञों द्वारा आकलन किया गया। बच्चों की आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया। साथ ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने एवं उनके नवीनीकरण की कार्रवाई की गई।जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा बिलासपुर ने बताया कि शिविर में एलिम्को के सदस्यों के अलावा जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं राज्य मानसिक चिकित्सालय के चिकित्सकों ने सेवाएं दीं।
