स्पोर्ट डोनर ब्लड ग्रुप तथा न्यू जनरेशन स्टोर के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 26 जनवरी को किया गया,
न्यू जेनरेशन सीएमडी चौक के पास स्थित शॉप में किया गया शिविर सुबह 10:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक चला जिसमें 126 बिलासपुर के युवक , युवतियां,व बड़े लोगों ने रक्तदान देकर इस महान पुनीत कार्य में अपनी आहुति दी अपना सहयोग किया 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और शिवीर में बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया और 126 जरूरतमंदों को यह रक्त दिया जाएगा ,

आज के ईस विशाल रक्तदान शिविर में कई वरिष्ठ शहर के समाज सेवी व नेता वह कई सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारी भी पहुंचे उन्होंने भी रक्तदान किया इस आयोजन में कई सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवियों का भी स्वागत सत्कार और सम्मान किया गया ,
आज के कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि थे किरण पाल सिंह चावला डॉक्टर ओम मखीजा जसबिर सिंह चावला सनी अजमानी, हेमेंद्र कुमार सर ऑपरेशन मैनेजर रेलवे, एडिशनल सुपरीटेडेंट 👮पुलिस गरिमा द्विवेदी, निक्कू भंडारी, विजय छुघानी आज के कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि थे जिनका स्वागत संस्था की तरफ से शाल ओढाकर,श्रीफल देकर वह स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया गया


सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये वह इस पुनीत कार्य के लिए संस्था के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी इस अवसर पर डॉक्टर ओंम माखीजा, ने अपने संबोधन में कहा कि हम बीमार पढ़ते हैं तो डॉक्टर के पास जाते हैं दवा खाने के लिए हम बीमार क्यों पड़ते हैं अगर हम इस बात को समझ जाएं वह ऐसा कार्य न करें जिससे हम बीमार पड़ते हैं तो आपको डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ेगी अपने आप को फिट रखने के लिए जो जो उपाय हैं उसे करने चाहिए वह जीन फलों से और जीन सब्जियों के खाने से हमें विटामिन मिलता है प्रोटीन मिलता है उनको खाना

चाहिए जिससे आपका शरीर भी अच्छा रहेगा,ओर शरीर तंदुरुस्त भी रहेगा और आप कभी भी बीमार नहीं पड़ेंगे आज के इस पावन अवसर पर संस्था के द्वारा जो यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है और इस आयोजन में युवाओं के द्वारा जो भागीदारी निभाई गई है इससे यह लोगों को जागृत करेगा और खासकर जो संस्था से युवा जुड़े हैं यह बहुत अच्छी बात है कि युवाओं की सोच अब बदल रही है वह समाज सेवा में वह देश सेवा में आकर अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं संस्था को उनके सभी सदस्यों को आज के इस आयोजन के लिए बहुत बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं ,
, संस्था की तरफ से रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया आज के इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में स्पोर्ट डोनर ब्लड ग्रुप न्यू जेनरेशन शॉप, एकता ब्लड बैंक के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा इस पूरे कार्यक्रम को हमर संगवारी, के प्रधान संपादक विजय दुसेजा ने विशेष रूप से कवर किया