नगर पालिका बोदरी के चुनाव में आखिरी दिन भाजपा ने दिखाई अपनी ताकत नगर के विधायक धरमलाल कौशिक जी केंद्रीय मंत्री तोखन साहू जी के द्वारा सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के संग ढोल बाजे के साथ, लव लश्कर के साथ नगर में रैली निकाली गई रैली का जगह-जगह फूलों की माला पहनाकर प्रत्याशियों का स्वागत व आतिशबाजी करके सत्कार किया गया इस अवसर पर झूलेलाल मंदिर चक्कर भाटा के संत सांई लाल दास जी उपस्थित

हुए वह धर्म भैया और तोखन भैया के संग रैली के साथ चले गाड़ी में सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि इस रैली के बाद वह सांई जी का आशीर्वाद से बोदरी में भाजपा की लहर चल रही है और दिल्ली में जैसा यमुना में कमल खिला है इस तरह अब बोदरी में भी 15 वार्डों में कमल ही कमल खिलेगा सभी प्रत्याशी व नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार चुनाव भारी वोटो से जीत रहे हैं हमें संत जनो के साथ-साथ आम जनता का भी आशीर्वाद प्यार मिल रहा है ,

केन्द्र की मोदी जी सरकार के द्वारा अमृत मिशन जल अवर्धन योजना की 77 करोड रुपए के जल व्यवस्था नरेंद्र मोदी जी एवं धर्म लाल कौशिक जी (नगर पालिका बोदरी के लिए, भागीरथी ) के मेहनत तपस्या से जल समस्या का आजीवन समाधान हो रहा है, एवं भाजपा राज्य सरकार के द्वारा महतारी वंदन योजना व कई

अन्य योजनाओं का लाभ भी आम जनता को मिल रहा है वह नई योजना का भी लाभ जरूरतमंद लोगों को दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं हमें विश्वास ही नहीं बल्कि पूर्ण भरोसा है इस बार बोदरी में भाजपा बहुमत पार सिंधी समाज के साथ-साथ सर्व समाज का हमें आशीर्वाद हमारे सभी प्रत्याशियों को मिल रहा है
