जय व्यापार पैनल से किशोर पंजवानी नवदीप अरोरा अनिल वाधवानी ने सयुक्त बयान में बताया कि छतीसगढ़ चेम्बर चुनाव के लिए जय व्यापार पैनल पूरी जागरूकता के साथ पूरे छतीसगढ़ का दौरा कर रहे है ।
इसी क्रम में 6 मार्च दिन गुरुवार को जय व्यापार पैनल से अध्यक्ष प्रत्याक्षी श्री अमर पारवानी अपनी टीम महामंत्री पद व कोषाध्यक्ष पद क्रमशः अजय भसीन व उत्तम गोलछा के साथ साथ बिलासपुर प्रभारी राकेश ओचवानी व सम्भाग प्रभारी राजेन्द्र जग्गी जी के साथ चकरभाठा व बिलासपुर के संघन प्रचार भेंट मुलाकात व्यापारियों के साथ करने आ रहे है ।
सुबह 10 बजे चकरभाठा के कंवरराम धर्मशाला व शाम बिलासपुर के व्यापार विहार स्तिथ बिलासपुर मर्चेंट एसोशिएशन के भवन में शाम 6 बजे बैठक आयोजित की गई है , जिसमे सभी व्यापारियों को बैठक में सादर आमंत्रित किया गया है
