बिलासपुर :- राजा वीर विक्रमादित्य मंदिर तोरवा बिलासपुर में राजा वीर का 69 वां मेला उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ तोरवा बिलासपुर में मनाया जा रहा है यह मेला उत्सव चार दिवसीय है जो की आठ मार्च को आरंभ हुआ है जिसका समापन 11 मार्च को होगा इस मेले में कई संत महात्मा आकर साथ संगत को सत्संग के माध्यम से निहाल कर रहे हैं वह कई भजन मंडलीय भी आकर अपनी शानदार भजनों की प्रस्तुति दे रही है

इसी कड़ी में रविवार के दिन दोपहर 12 से 2:00 बजे भाई ग्वाल दास भजन मंडली के द्वारा भक्ति भरे भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम की शुरुआत राजा विक्रमादित्य की समाधि पर पुष्प अर्पण करके कार्यक्रम आरंभ किया गया कार्यक्रम में कई भक्ति भरे भजन व गीत गए गये जीसे सुनकर भक्तजन, झूम उठे , इस आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन, छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात राजस्थान , के कई शहरों से आकर कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं

कार्यक्रम के आखिर में अरदास की गई, पल्लव पाया गया प्रसाद वितरण किया गया आए हुए सभी साध संगत के लिए भक्तजनों के लिए आम भंडारा का आयोजन सिंधु भवन में किया गया बड़ी संख्या भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया ईस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राजा वीर विक्रमादित्य सेवा समिति तोरवा के सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा
