बिलासपुर :- पूज्य सिंधी पंचायत आजाद नगर बिलासपुर के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन रविवार के दिन रात्रि 8 से 10 बजे तक सिंधी धर्मशाला मसनगंज में किया गया कार्यक्रम की शुरूआत भगवान झूलेलाल एवं गुरु नानक देव जी के छायाचित्र पर फूलों की माला पहनाकर दीप प्रज्वलित करके की गई इस होली मिलन समारोह में

भांग मंडली चंदन यादव के द्वारा शानदार गीत व भजन गाए गए उसे सुनकर सभी लोग नाचने लगे और झूमने लगे आए हुए सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल वह कलर तिलक लगाकर होली की बधाई दी वह गले मिले

इस अवसर पर वार्ड पार्षद अमित तिवारी पूज्य सिंधी पंचायत आजाद नगर के अध्यक्ष बृजलाल नागदेव सतीशलाल युवा विंग के अध्यक्ष संतोष नागदेव अमर कुमार रुपानी समाज सेवी सुनील आहूजा वरिष्ठ पत्रकार विजय दुसेजा, वह कई अन्य वरिष्ठ जनो का शाल पहनाकर ,श्रीफल देकर, फूलों की माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया वार्ड पार्षद अमित तिवारी ने इस अवसर पर समाज के लोगों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी और कहा कि होली प्रेम का प्यार का त्यौहार है इसे सभी समाज के लोगों को आपसी भाईचारा बनाकर त्योहार को मनाना चाहिए और कुछ दिन पूर्व हुए नगरी निकाय चुनाव में मुझे जो जीत हासिल हुई है उसमें समस्त वार्ड वासीयो के साथ-साथ सिंधी समाज का भी बड़ा योगदान है

उन्होंने मुझे सहयोग किया वह अपना बहुमूल्य वोट देकर मुझे विजयी बनाया, पंचायत के अध्यक्ष बृजलाल नागदेव ने भी समाज के सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं, बधाई दी और कहा कि यह सब आयोजन युवा विंग के अध्यक्ष और उनकी टिम के द्वारा किया गया है जो कि बड़ा साहरनीय कार्य है वह हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा आयोजन युवा विंग के द्वारा किए जाते रहते हैं युवा विंग के अध्यक्ष ने भी कहा कि यह सब मेरे सहयोगी साथियों का वरिष्ठ सज्जनों के आशीर्वाद सहयोग के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं होता है इनका सहयोग मार्ग दर्शन हमेशा मिलते रहता है जीसके कारण हम ऐसे कार्यक्रम आयोजन करते रहते हैं कार्यक्रम के आखिर में आए हुए सभी लोगों के लिए रात का भोजन की व्यवस्था की गई थी बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने होली महोत्सव मनाया ,वह भोजन भंडारा ग्रहण किया इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में पूज्य सिंधी पंचायत आजाद नगर के अध्यक्ष व सभी पदाधिकारीओ, का विशेष सहयोग रहा जिनमें , प्रमुख है

अशोक टेकचंदानी,
राजेंद्र नागदेव ,चेतन पंजवानी ,इंदर मेघानी ,दीपक नागदेव, भारत लाल, नवीन रुपानी, सुनील आहूजा, जगदीश साव,नानक राम नागदेव,राम रोहरा ,रवि नागदेव, हीरा खुशलानी,बलराम नागदेव, लखन नागदेव ,समस्त पंचायत वासी