
बिलासपुर। NSUI जिला बिलासपुर में संगठनात्मक मजबूती एवं छात्रहित के आंदोलनों को नई गति देने के उद्देश्य से जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस संबंध में जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह ने कहा कि जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।
रंजेश सिंह ने कहा कि NSUI में मेहनती, सक्रिय, संघर्षशील एवं छात्रहित के लिए समर्पित नए चेहरों को संगठन में आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा। संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर कॉलेज एवं विश्वविद्यालय स्तर पर NSUI की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले में विधानसभा अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी एवं महाविद्यालय कार्यकारिणियों की नियुक्ति की जाएगी, जिससे संगठन की पहुंच प्रत्येक महाविद्यालय एवं विधानसभा तक सुनिश्चित हो सके। नई कार्यकारिणी के माध्यम से छात्र-छात्राओं की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
रंजेश सिंह ने स्पष्ट किया कि पूर्व में नियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। आगामी संगठनात्मक गठन में सक्रियता, कार्यक्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि NSUI बिलासपुर आने वाले समय में छात्रहित के मुद्दों पर और अधिक मजबूती से संघर्ष करेगी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
रंजेश सिंह
जिलाध्यक्ष
NSUI बिलासपुर, छत्तीसगढ़
7999765569
