
साथियों का मिला स्नेह और आशीर्वादपूर्व विधायक शैलेश पांडे सहित वरिष्ठ पत्रकारों एवं गणमान्यजनों ने दी बधाई, अजीत मिश्रा ने कहा– पत्रकारों का प्यार और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने अपना जन्मदिन प्रेस क्लब परिसर में पत्रकार साथियों के बीच हर्षोउल्लास और आत्मीय वातावरण में मनाया। इस अवसर पर प्रेस क्लब में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।इस अवसर पर बिलासपुर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता शैलेश पांडे, कांग्रेस पार्षद भरत कश्यप, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार तिलक राज सलुजा , वीरेंद्र गहवयी, वर्तमान उपाध्यक्ष विजय क्रांति सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने अजीत मिश्रा को जन्मदिन की बधाई दी और उनके साथ खुशियां साझा कीं। अजीत मिश्रा ने वरिष्ठ पत्रकारों का आशीर्वाद प्राप्त किया।पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अजीत मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा, छत्तीसगढ़ भास्कर के संपादक प्रीति वधवा एवं गोविंद दुसेजा, राहुल पाण्डेय सहित अन्य पत्रकार साथियों ने शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका सम्मान किया और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का जो प्यार, स्नेह और अपनापन मुझे मिला है, वह हमेशा इसी तरह बना रहे। मुझे अपने वरिष्ठों का मार्गदर्शन और सभी पत्रकार भाइयों का सहयोग निरंतर चाहिए, ताकि हम सब मिलकर प्रेस क्लब का नाम और ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।उन्होंने कहा कि सभी साथियों के सहयोग और मार्गदर्शन से पत्रकारों के हित में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेगा। आप सभी का साथ ही मेरी ताकत है और आपका प्यार एवं आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। बिलासपुर प्रेस क्लब हमारा एक परिवार है। क्लब के 400 से अधिक सदस्यों का जो स्नेह और विश्वास मुझे मिला है, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा।कार्यक्रम आत्मीयता, सौहार्द और पत्रकार एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ
