
बिलासपुर। दीपावली का पर्व खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के जीवन में मुस्कान लाने का संदेश देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए साधु वासवानी सेंटर, के द्वारा चक्करभाटा /बिलासपुर में सेवा और मानवता से जुड़ा सराहनीय आयोजन किया गया।इस अवसर पर 33 जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री से भरी राशन किट वितरित की गई। साथ ही दीपावली की खुशियों को और भी मीठा बनाने के लिए सभी परिवारों को स्वादिष्ट गुलाब जामुन भी भेंट किए गए।सेवा के इस पुनीत कार्य के दौरान जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी और संतोष की मुस्कान देखने को मिली। उनके चेहरों पर खिली प्रसन्नता ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। आयोजन का उद्देश्य केवल राशन सामग्री वितरित करना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना और उनमें अपनत्व का भाव जगाना भी रहा।आयोजन से जुड़े सेवा भावियों ने इस पुनीत कार्य का श्रेय दादा एवं प्रिय दीदि की दिव्य कृपा और आशीर्वाद को देते हुए उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।साधु वासवानी सेंटर की यह सेवा पहल समाज को प्रेम, करुणा, सहयोग और मानवता का संदेश देती है। वास्तव में त्योहारों की सार्थकता तभी है, जब हमारी खुशियों में जरूरतमंदों की मुस्कान भी शामिल हो।सेवा ही सच्चा धर्म है और दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ा उत्सव है।इस सेवा के पुनीत कार्य में साधु वासवानी सेंटर के सभी सदस्यों का विशेष योग रहा यह जानकारी संस्था की प्रमुख सपना कलवानी के द्वारा दि गई
