बिलासपुर:- सिंधी साहित्य, गीत संगीत , खान पान , रीति रिवाजों परम्पराओं और तीज त्यौहारो को संजोने, उनका आने वाली पीढ़ियों से साक्षात्कार करवाने के लिए विश्व के 87 देशों में अपने संगठन को विस्तारित करने वाली संस्था विश्व सिंधु संगम द्वारा आज एकादशी के पावन दिवस पर बस स्टैंड बिलासपुर (छत्तीस गढ़) में आने जाने वाले यात्रियों के बीच ठेठ सिंधी व्यंजनों चेहरी कोकी मीठी कोकी और खटाण का वितरण किया गया ~ इस बृहद आयोजन के नेतृत्व कर्ता विश्व सिंधु सेवा संगम के अध्यक्ष अमर रोहरा ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा प्रत्येक माह के किसी पावन दिवस अथवा पर्व पर ऐसे ठेठ स्वादिष्ठ व्यंजन का वितरण कर अपनी बिसर सी गई भाषा सभ्यता संस्कृति का स्मरण किया जाता है ~ कार्यक्रम की सहयोगी संस्था हंगर फ्री बिलासपुर के संस्थापक सतराम जेठमलानी ने इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए वृंदावन परिसर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज सरवानी , सेवा एक नई पहल की संयोजिका रेखा आहुजा , पंजाबी समाज से विकास घई व सिंधी समाज महिला बिंग की सदस्या विनीता चिमनानी , विश्व सिंधु संगम युवा विंग अध्यक्ष लखन नागदेव व अंजू लाल तथा सोना रोहरा जी के प्रति आभार व्यक्त किया।