जनपद सदस्य राकेश शर्मा सहित 3 से 4 लोगो के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज
बिलासपुर -मस्तूरी जनपद चुनाव में जीत की ख़ुशी अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि नव निर्वाचित जनपद सदस्य राकेश शर्मा कानून के शिकंजे में फंस गए। दादागीरी और गुंडागर्दी के आरोपों में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां शाम को सशर्त रिहाई मिली। कोर्ट ने आदेश दिया कि सोमवार को केस डायरी के साथ उन्हें फिर से पेश किया जाए।
मस्तुरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहर्सी (सोन) के उपसरपंच पद के लिए चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपसरपंच पद के प्रत्याशी रहे कुमारी साहू पति रामगोपाल साहू पिता छेदीके द्वारा 12 पंचों को बल पूर्वक गाड़ी में बैठाकर बाहर ले गया था और सभी के फोन छीन लिया था और सभी को चुनाव के दिन 08/03/2025 को 5 मिनट पहले ही लाया और 10-15 बाहरी गुण्डा किराये मे लाकर सभी को जान से मारने की धमकी देकर चुनाव बल पूर्वक जित हासिल कर लिया है वही प्रत्याशी का मोबाईल छिन लिया, चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव प्रक्रिया भी सही ढंग से निर्वाचन नहीं कराया गया| इस पुरे घटनाक्रम में जनपद सदस्य राकेश शर्मा सहित रामगोपाल साहू, छोटूलाल टंडन, आनंद राम साहू, मितेश मल्होत्रा द्वारा अंजाम दिया गया है जिसकी शिकायत पचपेड़ी थाना में की गई जिसके बाद दादागीरी और गुंडागर्दी के आरोपों में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां शाम को सशर्त रिहाई मिली।
क्षेत्र में यह मामला जोर-शोर से चर्चा में है। जनता जहां जनप्रतिनिधियों से विकास की उम्मीद करती है, वहीं चुनाव जीतने के तुरंत बाद ही इस तरह के विवाद में फंसना, लोगों में गहरी नाराजगी पैदा कर रहा है। अब देखना होगा कि सोमवार को अदालत में क्या नया मोड़ आता है और कानून राकेश शर्मा पर क्या कार्रवाई करता है!