बिलासपुर:- आगामी हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2082 हिंदू पंचाग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत यानी प्रतिपदा तिथि का आरंभ 29 मार्च 2025 को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर हो जाएगा. वहीं तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च को होगी. इसी दिन से हिंदू नववर्ष भी शुरू हो जाएगा ।
आज जूना बिलासपुर बस्ती में सभी हिन्दू भाईयों की इस विषय में तैयारी के संबंध में बैठक नागोराव शेष आयुर्वेद महाविधालय जूना बिलासपुर में सम्पन्न हुआ जिसमें प्रत्येक हिन्दू घरों में नववर्ष पर दीप प्रज्वलन, भगवा झंडा फहराने तथा शोभा यात्रा के स्वागत और सभी को सम्मिलित करने पर सहमति बनी..आज की बैठक में वार्ड पार्षद आशीष गुप्ता, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश देवांगन, विजेंद्र कुमार तिवारी, भागवत गुप्ता, गजेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, आशीष सोंथालिया, मनीष पाठक, राजीव गुप्ता, मनीष गुप्ता, सुधीर पाण्डेय, आलोक गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, वाशु नामदेव, शिवेंद्र वैष्णव, अतीन्द्र धर दीवान, प्रतीक तिवारी, वंदन अग्रवाल, साहिल गुप्ता, सोमश साहू, विजय गुप्ता, शिवा केवट, विठ्ठल तिवारी, स्वयं नामदेव, यशस्वी गुप्ता, इंद्र पाण्डेय, दुर्गा देवांगन, सुरेंद्र देवांगन, प्रकाश मिश्रा, सोनू शुक्ला, क्षमेश देवांगन, संस्कार पाण्डेय, निलेश माड़ेवार सोनू आदि उपस्थित थे।