
विशेष संवाददाता हरिकिशन गंगवानी
शोभनाथ यादव को राष्ट्रीय मास्टर्स हैमर थ्रो में गोल्ड बिलासपुर। दिल्ली में 11से 13 अप्रैल तक आयोजित 4 थें राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स 2025 में बिलासपुर छत्तीसगढ़ के शोभनाथ यादव ने हैमर थ्रो में गोल्ड तथा तवा फेंक में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। पुलिस विभाग थाना सिविल लाइन में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ शोभनाथ के इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर कोलंबो श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिया हुआ है। ज्ञात को कि शोभनाथ ने इसके पूर्व भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसके पूर्व पदक प्राप्त किया है। इनकी सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, सभी खेल संघों सहित खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।