ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र, ओम शांति सरोवर, उस्लापुर के प्रागंण में आयोजित “बाल व्यक्तित्व विकास शिविर” समर कैम्प ( 2 मई से 15 मई तक ) में बच्चों को बड़े ही मनोरंजक तरीके से आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षाएँ दी जा रही है। साथ ही विशेष भ्राता कान्हा साहू जी (कराटे ट्रेनर ब्लैक बेल्ट) ने बच्चों को ताई कांडो के कुछ स्टेप सिखाये। एवं सुशीला बहन जी (सीनियर गवर्मेंट टीचर) ने बच्चों को नेशनल बर्ड, नेशनल फ्रूट, नेशनल फ्लॉवर आदि की ड्राइंग, पेंटिंग करना सिखाया।
आदरणीय बी के छाया दीदी जी (सेवाकेन्द्र मुख्य संचालिका, ब्रह्माकुमारीज उस्लापुर बिलासपुर) ने अपने वक्तव्य में बच्चों को बताया कि परम पिता परमात्मा या भगवान को याद करने से अच्छी बुद्धि व गुणों का वरदान प्राप्त होता है, सही रास्ते पर चलने की शक्ति मिलती है, वो हमारी रक्षा करते, जीवन के हर कदम में सफलता प्राप्त होती हैं। उन्होंने आगे बताया कि आत्मा एक एनर्जी है और परमात्मा भी सुप्रीम एनर्जी है, जैसे सूर्य से हमको ऊर्जा मिलती है ऐसे ही सुप्रीम एनर्जी परमात्मा को याद करने से हमें सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। तत्पश्चात उन्होंने मेडिटेशन के द्वारा परम पिता परमात्मा से सभी को जुड़ने का अनुभव कराया।
बी के खुशी बहन ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छता अर्थात – स्वयं को अच्छा बनाना। स्वच्छता दो प्रकार की होती है – आंतरिक स्वच्छता एवं बाह्य स्वच्छता. उन्होंने आंतरिक स्वच्छता के अंतर्गत बताया कि यदि हमारा अंतर्मन सच्चा है, निस्वार्थ है, छल कपट रहित है तो हमारे में स्वच्छता का गुण है इसलिए हमें ध्यान रखना है की हमारे मन में सदैव सभी के प्रति सकारातमक विचार ही चले। उन्होंने बाह्य स्वच्छता की भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी जैसे शारीरिक स्वच्छता, घर की स्वच्छता, आसपास के स्थान की स्वच्छता, विद्यालय की स्वच्छता आदि ।
बी के अनामिका बहन ने बच्चों को आज्ञाकारिता के विषय में बताया कि आज्ञाकारी बनना माना हमसे बड़े, हमारे माता पिता, शिक्षक गण, बुजुर्ग जो भी हमें कहें, उसे मानना। यह एक बहुत अच्छा गुण है क्योंकि आज्ञा मानने से बहुत फायदे होते हैं जैसे – 1. बड़ों की दुआएँ मिलती है. 2. हमें खुशी होती है. 3. आज्ञाकारी बच्चे सबको अच्छे लगते हैं. 4. जीवन में आगे बढ़ते हैं. 5. सब प्रशंसा करते हैं. 6. आज्ञा मानने से हमारा भला होता है. 7. आज्ञाकारी बच्चे में अन्य कई गुण आ जाते हैं. 8. आज्ञा पालन करने से हमारा पुण्य जमा होता है.
बी के खुशी बहन एवं बी के गरिमा बहन के द्वारा बच्चों को “हे शारदे माँ…” एवं “हे प्रभु आनंद दाता…” आदि प्रार्थना कराई गई। बहुत ही मनोरंजक ढंग से बच्चों को कई नई एक्टीविटीज और गेम भी कराया गया।
ईश्वरीय सेवा में
बी के छाया बहन
ब्रह्माकुमारीज उसलापुर
