परमात्मा श्रेष्ठ कर्म सिखाकर सदा काल के लिये सुखी बनाते है: बीके समीक्षा

*प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास


बिलासपुरः प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा मे पाजिटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है। बीके समीक्षा  ने कहा कि कर्मों का फल मनुष्य को अवश्य मिलता है । पूर्व जन्मों के कर्मों का हिसाब आत्मा मे संचित रहता है। कई जन्मों के संचित पापकर्मो से मुक्त होने संगमयुग मे यह दुर्लभ जन्म मिला है। परमात्मा श्रेष्ठ कर्म करना सिखलाकर सदा काल के लिये सुखी बनाते है।

आगे कहा कि जीवन मे समस्याएं तो आयेगी ही। समस्याएं भी गुडलक है, क्योंकि यह निश्चय के नींव को मजबूत करने का साधन है।किसी के जीवन मे समस्याएं आये ही न तो आगे बढ़ने का अनुभव भी प्राप्त नही होगा। हम सर्वशक्तिमान परमात्मा की संतान है, यह स्वमान हर परिस्थिति मे अचल अडोल रहने की हिम्मत देती है।