
भारतीय सेना ने आधी रात को ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर उनके ठिकानों को तबाह कर, सैकड़ो की संख्या में आतंकियों को मार गिराया ,भारत ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया आज हिन्दू एकता संगठन द्वारा भारत के प्रधानमंत्री एवं हमारी भारतीय सेना का आभार व्यक्त करने देवकीनंदन चौक पर आतिशबाज़ी कर मिठाइयां बांटी गई ,हमारी भारतीय सेना द्वारा उनके ठिकानों को नेस्तनाबूत जिस प्रकार से किया गया है वह भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को दर्शाता है यह कार्रवाई आतंकवादियों के दिलों में दहशत का काम करेगी, भारत की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हमारी भारतीय सेना कभी सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो कई बार पाकिस्तान के घर में घुसकर मारती है उनके मन में डर पैदा करती है आज के कार्यक्रम में संगठन के सभी सदस्य पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे
