
गोंदिया:- ऊंची उड़ान सामाजिक शैक्षणिक बहुउद्देशीय संस्था गोंदिया द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन चेट्रीचंड्र का महत्व विषय पर ऑनलाइन निबंध स्पर्धा रखी गई. जिसमें अमरावती भोपाल अजमेर कानपुर आदिपुर नागपुर जोधपुर हिंगणघाट सूरत पुणे मुंगेली रायपुर कोरबा बालाघाट छिंदवाड़ा सिंदेवाही अर्जुनी आदि विविध शहरों के 72 प्रतिस्पर्धायों ने भाग लिया. इस स्पर्धा के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष सोनू कुमार नागदेव विशेष अतिथि के रूप में माननीय श्री शंकर लालवानी (लोकसभा सांसद इंदौर) श्री दीपक चांदवानी (प्रधान संपादक हिंदुस्तान बेस्ट समाचार भुसावल) माननीय श्री प्रदीप गेहानी जोधपुर (प्रदेश भाषा एवं साहित्य मंत्री भारतीय सिंधु सभा राजस्थान), श्रीमती कंचन ठकरानी( isss अध्यक्ष महिला विंग) और देश के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ.
इस ऑनलाइन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पूरे देश के सभी प्रतिस्पर्धी जुड़े, कार्यक्रम की अतिथि श्री दीपक चंदवानी तथा श्री प्रदीप गेहानी द्वारा सिंधी भाषा के महत्व को समझाते हुए भाषा के प्रति अपना समर्पण रखें आदि विचार स्पष्ट किए गए.इसी प्रकार निबंध कैसे लिखें, क्या क्या पॉइंट हो, सजाये कैसे आदि पर कंचन ठकरानी और पिंकी जोतवानी ने अपने विचार रखे.
राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन निबंध स्पर्धा में रीता आहूजा गोंदिया प्रथम, माही सरवानी बिलासपुर द्वितीय, मीनल दीवानी गोंदिया तृतीय, चौथे स्थान पर प्रगति तोतानी छिंदवाड़ा,राशि नागदेव गोंदिया, दिया छेतीजा सूरत,लक्ष्मी आहूजा गोंदिया कंचन सतवानी भोपाल,और पांचवें क्रमांक पर छाया खत्री कानपुर,शोभा हरगुनानी कानपुर,आरती क्षीरसागर गोंदिया,कविता वाधवानी गोंदिया ने स्थान अर्जित किया,
इस स्पर्धा में प्रथम क्रमांक वाले को ₹2100, द्वितीय वाले को 1500, तृतीय वाले को 1100,चतुर्थ वाले को 500 और पंचम वाले को ₹200 का नगद पुरस्कार और मोमेंटो दिया गया
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डॉक्टर हरीश कुमार खत्री गोंदिया एवं आभार प्रदर्शन संस्था अध्यक्ष सोनू कुमार नागदेव ने किया.
कार्यक्रम के सफलतार्थ सुनील पंजानी,चेतन जोतवानी अनित वालेचा,गोपाल दुम्बानी,रोहित गलानी,श्रीमती संगीता नागदेव, श्रीमती रिया खत्री,श्रीमती पिंकी जोतवानी आदि ने अथक प्रयास किया.