बिलासपुर – बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास हेतु प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रामाग्रीनसिटी, शिव गुलजार भवन एवं बिजौर की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी राखी दीदी जी के नेतृत्व में सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 9 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चे उपस्थित रहे उन्हें खेल-खेल में मेडिटेशन के बारे में अवगत कराया गया इसके साथ ही साथ पढ़ाई में अच्छे नंबर लाने की विधि भी बताई गई।

बीके लता दीदी ने उपस्थित सभी बच्चों को एरोबिक कराया एवं बीके सुनैना दीदी, बीके नीति दीदी तथा बीके विधि दीदी ने सभी बच्चों को खेल-खेल में मन को कंट्रोल करने की विधि बताया इसके साथ ही साथ शिक्षक स्वप्निल तिवारी एवं रजनीश श्रीवास्तव ने बच्चों को ड्राइंग, पेंटिंग, ग्राफ्टिंग सहित कम समय में बेहतर स्टडी करने की विधि बताया एवं बीके दिव्या दीदी ने बच्चों को डांसिंग एवं सिंगिंग करना भी सिखाया तथा प्रतिदिन कार्यक्रम के अंत में बच्चों को जूस एवं फ्रूट्स, बिस्किट्स चॉकलेट्स आदि चीज वितरित की गई ।

उक्त कार्यक्रम में नियमित रूप से उपस्थित रहने वाले एवं उक्त कार्यक्रम में बताए गए सभी शिक्षाओं को अमल में लाने वाले बच्चों को इनाम भी दिया गया सभी बच्चों ने समर कैंप का बहुत ही आनंद लिया समर कैंप में आए हुए बच्चों के पेरेंट्स ने भी अपने बच्चों में होने वाले अच्छे परिवर्तन को देख पुनः कैंप/शिविर करने हेतु आग्रह किया इस प्रकार उक्त सात दिवसीय समर कैंप का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ