एंकर— गणेश पूजा
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार धूमधाम और भक्तिमय माहौल के बीच भगवान श्री गणेश की स्थापना कर गणेश उत्सव मनाया गया। दस दिनों तक प्रेस क्लब में अलग-अलग सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों की मौजूदगी में महाआरती का आयोजन हुआ। वहीं गणेश उत्सव के दसवें दिन भोग-भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को सतीश पाठक जी की रामायण टोली ने भजन और धार्मिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
VO—
बिलासपुर प्रेस क्लब में इस बार पहली बार भगवान श्री गणेश की भव्य स्थापना के साथ गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। दस दिनों तक प्रेस क्लब परिसर में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की धूम रही। हर दिन अलग-अलग समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने महाआरती में शामिल होकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।
गणेश उत्सव के दसवें दिन प्रेस क्लब परिसर में भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पत्रकार साथी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणेश भक्त पहुंचे और भोग-प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं शाम को सतीश पाठक जी की रामायण टोली ने विशेष धार्मिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। टोली के कलाकारों ने भगवान श्री गणेश के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और लोगों ने सतीश पाठक की रामायण टोली की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब की ओर से सतीश पाठक जी और उनकी पूरी टोली का श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मान किया गया।
इस दौरान प्रेस क्लब परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला।
