
जी हां, मां शक्ति पंचांग के प्रकाशक लेखराज मोटवानी ‘लेखू’ ने इस विशेष आयोजन की तैयारियों को नया आयाम दिया है। मां शक्ति पंचांग परिवार, नमो नमो शंकरा संस्था परिवार के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया भी इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है।गौरतलब है कि मां शक्ति पंचांग ने अपने निरंतर सफर के दौरान सोलहवें अंक तक पहुंचकर धार्मिक और ज्योतिषीय क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित की है। यह उपलब्धि पंचांग परिवार की निरंतर मेहनत, समर्पण और आस्था का प्रतीक मानी जा रही है।अब इंदौर की धरती पर होने वाले इस भव्य विमोचन समारोह को लेकर धार्मिक जगत और पंचांग प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।फिलहाल सभी की निगाहें इंदौर में होने वाले मां शक्ति पंचांग के इस ऐतिहासिक विमोचन समारोह पर टिकी हुई हैं।
