
बिलासपुर। शहर में आयोजित CREDAI प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के विकास, रियल एस्टेट क्षेत्र की संभावनाओं और आधुनिक आवासीय सुविधाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।समापन समारोह में शामिल हुए अतिथि कोटा के विधायक अटल श्रीवास्तव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि CREDAI प्रॉपर्टी एक्सपो बिलासपुर के रियल एस्टेट क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से लोगों को प्रॉपर्टी, आधुनिक आवासीय परियोजनाओं और निवेश के बेहतर विकल्पों की जानकारी मिलती है। साथ ही शहर में निवेश और विकास की संभावनाओं को भी प्रोत्साहन मिलता है।उन्होंने विश्वास जताया कि CREDAI की टीम भविष्य में भी बिलासपुर के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी। इस तरह के आयोजन शहर की आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े लोगों और आम नागरिकों के बीच बेहतर संवाद का अवसर भी प्रदान करते हैं।इस सफल आयोजन के लिए बिलासपुर CREDAI के अध्यक्ष श्री सुशील पटेरिया एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।CREDAI प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का आयोजन बिलासपुर के उज्ज्वल भविष्य, आधुनिक विकास और निवेश की नई संभावनाओं का संदेश देकर संपन्न हुआ।
