
बिलासपुर! सिंधी भाषा के प्रसार प्रचार हेतू सिंधी फिल्म सिमरन का निर्माण हुआ जो 36 सिनेमा माल में प्रदर्शित हुई। सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के अनुसार सिंधी भाषा, सिंधी कल्चर, सिंधी बोली के उत्थान के लिए सिंधी सामाजिक फिल्म सिमरन का सिंधी युवक समिति, एवं कैलाश मलघानी बिलासपुर द्वारा 36 सिनेमा हॉल में सिंधी समाज के हर वर्ग को दिखाया गया। इस मौके पर सिमरन फिल्म के प्रस्तुतकर्ता बिलासपुर के राज केसवानी एवं फिल्म की मुख्य कलाकार 2013 मे मिस इंडिया रह चुकीं सेलीब्रिटी एंकर मुम्बई की सिमरन आहूजा विशेष रूप से उपस्थित थीं।

फिल्म मैं विधवा विवाह को एक बेहतरीन ढंग से पेश किया गया है समाज में बढ़ती समस्या तलाक के प्रति भी सचेत किया गया है समय रहते बुजुर्गों की सेवा के प्रति प्रेरित किया गया है एक महत्वाकांक्षी फिल्म जिसमें किसी को दिल दुखाया गया हो तो उससे तुरंत मांफी मांग लेनी चहिए को बेहतरीन तरीके से दिखलाया गया है फिल्म को बिलासपुर सिंधी समाज ने विश्व सुंदरी सिमरन आहूजा से साथ मिलकर फिल्म देखकर खुशी जाहिर की। और सिमरन फिल्म को बेहद सराहा। इस मौके पर सिधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षण अमर बजाज, संरक्षक कैलाश मलघानी, मनोहर खट्वानी, अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी, सलाहकार सुनील आहूजा, राजकुमार बजाज, मोहन मदवानी, ओमप्रकाश मनचंदा, खुशालदास वाधवानी, कैलाश श्यामनानी, हरिकिशन गंगवानी, राजकुमार सुखवानी, सन्नी लाहोरानी एवं हमर संगवारी के प्रमुख विजय दुसेजा इत्यादि उपस्थित थे।
