रीवा :- दिन सोमवार को पूज्य गुरुदेव सतगुरु स्वामी सुन्दर दास साहिब जी का पावन वर्सी महोत्सव श्री सच खंड धाम उदासीन सनातन मंदिर(चिरहुला कालोनी) में पूज्य गुरुदेव स्वामी संतदास साहिब जी के आर्शिवाद से स्वामी हंसदास,स्वामी सरुपदास जी के सानिध्य में बड़े ही प्यार और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया!!
जिसमें अपने निर्धारित समय पर श्री सुखमनी साहिब जी का सामुहिक पाठ प्रारंभ हुआ, स्वामी सरुपदास जी ने सत्संग के द्वारा पूज्य गुरुदेव स्वामी सुन्दर दास साहिब जी के जीवन पर रोशनी डालते हुए बताया कि महापुरुषों का जीवन बिल्कुल सादगी पूर्ण रहा और जीवन परंत अपने सदगुरु बाबा होतुराम साहिब जी एवं आश्रम की शेवा में रहे और जीवन के अन्तिम के कुछ वर्षों में स्वास्थ्य ठीक न होने पर भी अपना नित्य पूजा पाठ,सतगुरुओं एवं आश्रम की सेवा नहीं छोड़ी !और आश्रम से जुड़े सभी भक्तों का कल्याण करते रहे!

सत्संग के बाद श्री श्रीचन्द्र सिध्दांत सागर जी के सहज पाठ साहिब का भोग साहिब,और मात्रा शास्त्र का पाठ कर पूज्य गुरुदेव स्वामी सुन्दर दास साहिब जी की तस्वीर पर आश्रम,ब्राह्मण समाज,संत समाज,पूज्य सेंट्रल पंचायत और सारी संगत की तरफ से पखर डाल कर महाआरती की गई! कार्यक्रम के समापन में स्वामी हंसदास जी द्वारा सारी संगत और विश्व कल्याण के लिए अरदास प्रार्थना कर कार्यक्रम का समापन अपने निर्धारित समय पर किया गया!!
तत्पश्चात प्रशाद वितरण किया गया!!
पावन वर्सी महोत्सव में अनेक भक्त जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की जिसमें विशेष रूप से भाई साहिब कृपाल दास,कोमल शर्मा,नीलीमा उदासी,पूज्य सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष दादा प्रहलाद सिंह,हुकुमत राम होतवानी,चंदीराम केसवानी,नंदलाल लाल कोटवानी,रमेश कुंजवानी, राजकुमार टिलवानी, पप्पन पंजवानी,अशोक बजाज,अशोक मंजानी(पप्पू), अशोक रोहड़ा,किशोर चेलानी,हरचाराम हीरवानी,मदन चुगवानी,बंटू रामचंदानी,श्रीचन्द्र कोटवानी,दीपक जियानी,शीतल ग्वालानी,वासुदेव बजाज,पहलाज चेलानी,हरचाराम हीरवानी,विनोद पुरस्वानी,सतीश सुन्दरानी,किशन चंद कुन्डलानी,हीरालाल सहजवानी,मुकेश हीरवानी,महेश हीरवानी ,मुकेश ठारवानी,किशोर ठारवानी,सुमित रामचंदानी,राम नारवानी,मनोज वाधवानी,गुलाब सहानी,मनोज तनवानी,हरीश वाधवानी,कैलाश जसूजा,गोपाल मंजानी(गुड्डा),विजय हरचंदानी,अशोक आवतानी,श्याम ग्वालानी,गौरव बजाज,अनील गहलवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और मातायें बहने शामिल हुयें
पावन वर्सी महोत्सव में जिनकी उपस्थिति थी और जो किसी कारण वश नहीं पहुंच सके उन सभी पर पूज्य गुरुदेव जी का परम पावन आर्शीवाद हरदम बना रहे !!
आप सभी को आश्रम की तरफ से वर्सी महोत्सव के सुखद समापन की बहुत बहुत बधाईयां और शुभकामनाए
