
रायपुर :- संस्था बढ़ते कदम ने बांटे दाना सकोरा और कोटना विगत 17 वर्षों में संस्था ने लगभग 100000 (एक लाख) सकोरे व दाने के पैकेट एवं 10000 ( दस हजार ) से अधिक कोटनों का वितरण किया है

संस्था बढ़ते कदम के दाना सकोरा कोटना वितरण प्रोजेक्ट के तहत प्रोजेक्ट प्रभारी प्रेम प्रकाश मध्यानी व अजय वलेचा ने बताया कि दिनांक 17 मई 2025 शनिवार को सुबह 8:00 बजे गाँधी उद्यान में 150 सकोरा व दाना पैकेट 6 कोटने और दिनांक 18 मई शाम 5:00 बजे भाटागांव में 250 सकोरा व दाना पैकेट व 6 कोटने का निःशुल्क वितरण किया गया इस सेवा कार्य में प्रोजेक्ट प्रभारी प्रेम प्रकाश मध्यानी अजय वलेचा डॉ.गोपाल चावला राजू भाई तारवानी तेजभान जग्गा इन्दर बृजवानी अमरलाल लखवानी कविता चावला शांति गोवानी सहित अनेक उपस्थित गणमान्य नागरिकों नें इस भीषण गर्मी में पशु पक्षियों लिए अपने घरों के आसपास व अपने घर की छतों पर दाना पानी रखने का संकल्प लिया व उपस्थित जनसमुदाय ने संस्था की इस सेवा की खुले दिल से प्रशंसा की
