
सूरत शहर के रामनगर सिन्धी समाज की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था ‘राधे-राधे लेडीज ग्रुप’ एवं युवा समाज सेवक पवन हासीजा द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर सूरत सिटी पोलिस के सहयोग से स्वामी टेऊँराम आश्रम, रामनगर, सूरत में बच्चों हेतु ‘गुड टच-बेड टच’ कार्यक्रम का सुंदर आयोजन किया गया।
सूरत सिटी पोलिस की लेडीज पोलिस ओफिसर्स द्वारा बच्चों एवं उनके माता-पिता को ‘गुड टच-बेड टच’ का ज्ञान दिया गया।
इस अवसर पर सूरत सिटी पोलिस के असिस्टेंट पोलिस कमिश्नर ACP बी.एम चौधरी सर, शी-टीम की पोलिस सब-इंस्पेक्टर PSI वैशाली देवड़े मैडम, रांदेर पोलिस स्टेशन के पोलिस इंस्पेक्टर PI श्री एम.के गोस्वामी सर, महिला पोलिस सब-इंस्पेक्टर PSI एच.बी जाड़ेजा मैडम, हेड कॉन्स्टेबल HC नयना मैडम एवं युवा समाज सेवक पवन हासीजा उपस्थित रहे।