गुटखा, पान प्रतिबंधित हो-दुर्गिया
रीवा 31 मई । पूरे भारतवर्ष में स्वास्थ्य के प्रति प्रशासन द्वारा घोषित धूम्रपान निषेध दिवस जो कि स्वास्थ्य के लिए युवाओं को जागरूक करना एवं नशे से दूर रखना एवं अनेक विषय पर जागरूकता के रूप में मनाया जाता है रीवा संत धाम पवित्र स्थल गुरुद्वारा जानकी पार्क में आज श्री झूलेलाल धर्मार्थ प्याऊ समिति द्वारा जन सहयोग से गुटका, तंबाकू के विषय में नशा नाश है युवा एवं प्रबुद्ध गण आदि लोगों ने त्याग कर संकल्प लेते हुए नशीले गुटका तंबाकू का दहन किया गया ।

इसी अवसर पर युवाओं नागरिकों एवं प्रशासन से श्री झूलेलाल धर्मार्थ प्याऊ समिति के महासचिव श्री दीपक दुर्गिया ने अपने विचारों में कई राज्यों में तंबाकू एवं गुटखा पर प्रतिबंध लगा हुआ है रीवा में भी उक्त संबंध में राज्यपाल जी को ज्ञापन सौंप कर संपूर्ण मध्य प्रदेश में तंबाकू गुटका पर प्रतिबंध लगाने के लिए मांग की गई उक्त संबंध में ज्ञापन सौंपने पर विचार किया गया ।
आवाज 24 चौनल ब्यूरो चीफ विजय थावानी ने भी अपने विचारों में कैंसर जैसी घातक बीमारियां युवाओ में उत्पन्न हो रही है कई युवाओं एवं महिलाओं की इस नशे में जान भी जा चुकी है उक्त विषय पर चिंता व्यक्त की गई।
संत धाम के महंत कृपाल दास जिज्ञासी जी ने भी सभी से सार्वजनिक स्थल बस ट्रेन आदि कई जगहो पर यह गुटका, तमाकू से स्वच्छ भारत भी एक विशाल गंदगी के रूप में देखा जा रहा है जो की अति नुकसानदायक है कार्यक्रम में उपस्थित संतोष नामदेव जी ने भी अपने विचार रखें एवं इस विषय पर सभी को ध्यान आकर्षित करवा कर जीवन को बचाकर चलने के लिए निवेदन किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित भाई कृपाल दास जिज्ञासी, महाराज भवानी शंकर शर्मा, कैलाश आहूजा खटटू, दीपक दुर्गिया ,विजय थावानी, लक्ष्मण शिवनानी, संतोष नामदेव, शिवाकांत गुप्ता, राजन आहूजा, सुरेश मोटवानी, हरपाल छुगानी, हरीश वाधवानी, श्री चंद आहूजा आदि उपस्थित रहे।
भवदीय
कैलाश आहूजा
मोबा0नं0 9770228103