मंगलमूर्ति आचार्य सदगुरु स्वामी टेऊराम महाराज जी के पावन चालीसा महोत्सव उत्सव के अवसर पर बिलासपुर में स्वामी प्रेम प्रकाश आश्रम सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा सेवा के कार्य किए गए ,श्री गौसेवा धाम में सदस्यों द्वारा गौमाता की सेवा कार्य किया गया ,जिसमें गो माता को
गुड़, खली , आम, केला लौकी इत्यादि का भोग लगाया गया और आवश्यक दवाओं की सेवा मंडली के सदस्यों द्वारा दी गयी

वैसे तो मंडली के द्वारा हर समय सेवा के कार्य किए जाते रहते हैं पर कुछ खास विशेष अवसरों पर सेवा कार्य और ज्यादा किए जाते हैं इसी अवसर पर आज भी यह सेवा कार्य किया गया जिसमें सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा
प्रमुख रूप से ,श्री प्रभु छुगानी श्याम वाधवानी, राहुल पाहुजा, अमर रोहरा, सुरेश मनचंदा श्याम चिमनानी ,गोपी पंजवानी, देवानंद पाहुजा, रमेश मनचंदा मुकेश पमनानी विक्की सजवानी,
का सहयोग सराहनीय रहा,
श्री प्रेम प्रकाश आश्रम सरकंडा में चालीसा पाठ एवं भजन सत्संग का प्रतिदिन एवं अन्य सेवा कार्यक्रमों का आयोजन मंडली द्वारा किया जाता है
सिंधी समाज को धर्म के प्रति जागरूक किया जाता है
ओर ,विशेषकर युवा पीढ़ी को सनातन धर्म की गतिविधियों में शामिल किया जाता है