
रायपुर : कई बार पुराने साथी याद आते है, जो एक सुकून दे जाते है, ऐसे ही 25 साल के बाद, पुराने छात्र और छात्रायें एक स्कूल में आयोजित समारोह में मिले, जहां उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। रायपुर में सन 2000 बैच के छात्र-छात्राओं ने भी 25 वर्ष की अवधि पूरा होने पर एक समारोह आयोजित किया। इस आयोजन में पुराने दोस्तों ने एक-दूसरे से मिलकर अपनी स्कूल की यादें ताजा कीं और साझा कीं। यह कार्यक्रम सालेम स्कूल में 25 मई को आयोजित किया गया था। जिसमें लगभग 35 लोग शामिल हुये। सभी लोग स्कूल वाली ड्रेस में इकट्ठे होकर स्कूली प्रार्थना की, कक्षा में शामिल हुये। खेल भी खेले, और इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिये यहाँ के विदेशी छात्र भी आये हुये थे। सभी ने पुरानी यादें ताजा की। इस कार्यक्रम कि जानकारी हितेश वाधवानी दी।