रीवा 10 जून सिंधी देवनागरी में प्रकाशित रायपुर से साप्ताहिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक प्रेम तन वा नी जी आज साहित्य जगत से अपना जीवन का सफर समाप्त कर प्रभु के चरणों में ब्रह्मलीन हो गए जो की पत्रकार एवं साहित्यकार के लिए ऐसे महान व्यक्तियों को खोना साहित्य एवं पत्रकारिता के लिए क्षति हो जाना है जिनके प्रेरणा से हम सब आगे के मार्गदर्शन में उनके बिना अधूरे रह जाते हैं अपने जीवन में प्रेम तनवानी जी ने अनेक पुस्तकों का प्रकाशन किया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की भूमिका निभाते हुए उन पर भी कई लेख लिखे तथा कई पुस्तकों का सिंधी देवनागरी भाषा में संकलन किया ।

उनकी कई पुस्तकों का संग्रह
हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी आज हमारे बीच में 80 साल की उम्र में अपना अंतिम सफर समाप्त किया उक्त ऐसे महान व्यक्ति को आज आवाज 24 के ब्यूरो चीफ विजय थावानी, मां शक्ति पंचांग के प्रधान संपादक लेखराज मोटवानी,सुदर्शन चैनल के ब्यूरो चीफ मनीष चांदवानी, रघुवंशम समाचार पत्र के नगर प्रतिनिधि दीपक दुर्गिया समाजसेवी राजकुमार टीलवानी, विजय रिझवानी,
संजीव गोपलानी, प्रदीप पोपटनी, संत धाम के महंत कृपाल दास जिज्ञासी रीवा ब्राह्मण समाज श्रीमती कोमल शर्मा एवं अन्य संगठन के समाजसेवी आदि लोगों ने संत धाम गुरुद्वारा जानकी पार्क में पुष्पांजलि एवं अरदास के साथ ब्रह्मलीन प्रेम तनवानी जी के लिए प्रभु से प्रार्थना की कि वे
अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान दें एवं परिवारजनों को शक्ति प्रदान करें तथा सभी उपस्थित जनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।