लखनऊ में 11 जून से 15 जून तक आयोजित यूपीएससी वर्कशाप में रीवा सिंधु समाज के 21 प्रतिभाशाली होनहार युवा पुज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत रीवा के अध्यक्ष दादा प्रहलाद सिंह जी के आशीर्वाद से एसी बस द्वारा लखनऊ में कलेक्टर, कमिश्नर,एस पी बनने की शिक्षा एंव दिशा देश की महान फैक्लटी से प्राप्त कर तैयारी कर रहे हैं
कार्यक्रम संयोजक समिति से यूपीएससी वर्कशाप कोआर्डिनेटर राजकुमार टिलवानी,गुलाब साहनी,के मार्गदर्शन में लखनऊ आकर सभी 21 स्टूडेंट्स लखनऊ श्री शिव शांति आसूदाराम आश्रम में सर्वसुविधायुक्त आश्रम में सिविल सेवा परीक्षा मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं
लखनऊ श्री शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम के पीठाधीश्वर आदरणीय सांई चांडूराम जी, संतजादा सांई मोहनलाल जी का आशीर्वाद उनके उज्जवल भविष्य के लिये सभी स्टूडेंट्स को मिला*रीवा कार्यक्रम कोआर्डिनेटर राजकुमार टिलवानी जी ने बताया कि सिंधु समाज के सभी विद्यार्थियों को लखनऊ में शिक्षा, यूपीएससी परीक्षा के लिये दिशा एंव संत आशीर्वाद का भी आशीर्वाद एवं अध्यात्मिक वातावरण के साथ अनुशासन विनम्रता के साथ सिविल सेवा परीक्षा मार्गदर्शन मिल रहा है*
कार्यक्रम संयोजक समिति से गुलाब साहनी जी ने बताया कि श्री शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम लखनऊ में बच्चों को रहने खाने की बहुत बढ़िया व्यवस्था आश्रम द्वारा की गई है, सभी स्टूडेंट्स का पुरा ध्यान रखा जा रहा है *पुज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत रीवा के अध्यक्ष दादा प्रहलाद सिंह जी द्वारा सभी स्टूडेंट्स को इस यूपीएससी परीक्षा में समाज द्वारा इस क्षेत्र में आगे आने वाले विद्यार्थियों को पुरा तन मन धन से सहयोग किया जायेगा, उन्होंने कहा हमारे समाज की भागीदारी एडमिनिस्ट्रेशन में बढ़े इस विचार धारा से ही रीवा में सेमिनार आयोजित किया गया आगे यूपीएससी की सम्पूर्ण जानकारी हेतु पांच दिवसीय यूपीएससी वर्कशाप में फैकल्टी द्वारा ज्ञान वर्धन के लिये लखनऊ भेजा गया है,आने वाले वर्षों में हमारे सिंधु समाज के विद्यार्थियों में कुछ बच्चे अवश्य सफल होंगे एंव हमारे समाज का नाम रोशन करेंगे*
रखु त झूलेलाल ते पाणहीं पुरी कंदो