“योग संगम 2025″ के माध्यम से हम सभी नागरिकों को एक साथ आकर स्वास्थ्य, एकता और जागरूकता के इस पावन अभियान का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं।
बिलासपुर :- प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि यह आयोजन सभी के लिए सुगम, समावेशी और प्रेरणादायक हो। योग केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि यह समग्र जीवन शैली है जो हमें तनावमुक्त जीवन, आत्मसंयम और संतुलित दृष्टिकोण की ओर ले जाती है।

इस अवसर पर हम सभी से आग्रह करते हैं कि वे अपने परिवार, मित्रों और समुदाय के साथ इस योग यात्रा में भाग लें और स्वस्थ भारत की दिशा में एक सकारात्मक कदम बढ़ाएँ।
चलो योग अपनाएँ – जीवन को सार्थक बनाएँ।
मनोज कुमार यादव व्याख्याता
पीएमश्री स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाठा बिलासपुर (छ. ग)