
।स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के करकमलों से सम्मानित किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और गौरव का क्षण है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से यह सम्मान ग्रहण करना हम सभी के लिए विशेष उपलब्धि रही।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के पश्चात रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर स्वच्छता दीदियों, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता, उत्साह और स्नेह के साथ स्वागत किया, उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।यह सम्मान किसी एक व्यक्ति या संस्था का नहीं, बल्कि स्वच्छता के लिए निरंतर समर्पित स्वच्छता दीदियों, नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और प्रदेश के जागरूक नागरिकों के सामूहिक परिश्रम एवं जनभागीदारी का प्रतिफल है। आप सभी के समर्पण और सहयोग ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के संकल्प और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी स्वच्छता कर्मियों, नगरीय निकायों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।
