नन्हे कलाकारों का मंत्र मुग्ध् प्रदर्शन
बिलासपुर ।राष्ट्रीय स्तर की संगीत एवं नृत्य स्पर्धा नाद् मंजरी आज से देवकीनंदन दीक्षित भवन में प्रारंभ हुई यह इस स्पर्धा का दूसरा सत्र है ।
आज पहले दिन विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी ।इस स्पर्धा में 450 से ज्यादा कलाकार भाग ले रहे हैं जिसमें महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी प्रविष्टियां आई हैं ।

स्पर्धा के आयोजन एन् एच केयर् र्फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज और मयूरी खंडेलवाल ने बताया इस बार पिछली बार से ज्यादा प्रतियोगी शामिल हुए हैं स्पर्धा के पहले दिन डेढ ़ सौ से ज्यादा प्रस्तुतियां हुई जिसमें नृत्य गायन और वादन शामिल थे प्रथम सत्र में हंसराज ने तबला वादन में मंत्र मुग्ध प्रदर्शन किया प्रत्युष अतुल्य विलास पीयूष चंद्र गीतिका मानिकपुरी कनिष्क देवांगन अंजलि साहू संवि साहू और नृत्य में तनीषा का की कला सराही गई ।आयुषी अनंत श्रुति दास आराध्य ा यादव का प्रदर्शन पुरस्कार योग्य रहा वल्लरी साहू ने राज भूपाली प्रस्तुत किया जिसकी बेहद सराहना हुई ।येलो ग्रुप ने सुंदर मूर्ति या श्याम की भजन प्रस्तुत किया। स्पर्धा में निर्णायक रमाशंकर र त्रिपाठी और डॉक्टर जितेश हैं ।आज के सभी प्रतियोगियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।कल दूसरे दिन भरतनाट्यम कथक ओडीसी सहित लोक नृत्य की भी प्रस्तुति होगी ।