मध्य प्रदेश रीवा अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में वाहन पार्किंग व्यवस्था के लिए निविदा की कार्यवाही की जा रही है।पार्किंग व्यवस्था के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 जुलाई को सुबह 9 बजे से 17 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक एमपी टेण्डर पोर्टल पर दर्ज किए जा सकते हैं।अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय से आवेदन पत्र की राशि एक हजार रुपए जमा कराकर 3 जुलाई से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं।आवेदन पत्र के साथ प्रतिभूति राशि 25 हजार रुपए जमा करना आवश्यक होगा।पार्किंग व्यवस्था के लिए न्यूनतम प्रीमियम राशि 13 लाख 75 हजार रुपए निर्धारित की गई है।प्राप्त आवेदन पत्र 21 जुलाई को दोपहर 3 बजे कलेक्टर कार्यालय में समिति के समक्ष खोले जाएंगे।इस संबंध में अन्य विवरण एमपी टेण्डर डॉट जीओभी डॉट इन पर देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।