चित्रकूट- उत्तरप्रदेश के राजापुर थानाक्षेत्र के सिकरी (अमान) गाँव में पूर्व प्रधान लालता यादव के ट्यूबवेल के पास एक जली हुई मारुति ऑल्टो कार के साथ एक जला हुआ शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँच गया है और मामले की जाँच में जुट गया है। शव की पहचान और घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, हलाकि जलने वाली कार सतना आरटीओ से रजिस्टर्ड बताई जा रही है।
यूपी पुलिस से जुड़े सूत्रों द्वारा अल्टो कार का गाड़ी नंबर MP19CB3053 बताया जा रहा जो सतना के भरहुत नगर बैंक कालोनी निवासी संगमेंद्र सिंह पिता रामकृष्ण सिंह के नाम दर्ज है।