रीवा(अखंड सत्ता)- कल दिनांक 30 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर डे के पूर्व दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रीवा द्वारा संचालित ब्लड बैंक द्वारा ललिता चौधरी पीड़ित महिला जो रक्त के लिए भटक रही थी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परेशान थी महिला कटनी के बड़ेगांव की निवासी है जिसका मरीज रमेश चौधरी जो एस जी एम एच में भर्ती है डॉक्टरों द्वारा उसके पति को ब्लड चढ़ाने के लिए कहा है,अकेली महिला परेशान थी,किसी तरह उसको रेडक्रॉस के ब्लड बैंक की जानकारी प्राप्त हुई और बह भटकते हुए रेडक्रॉस ब्लड बैंक आ पहुंची और अपना आवेदन चेयरमैन भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी को सौंप कर अपनी मजबूरी बताते हुए ब्लड की आवश्यकता बताई, डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी ने सांत्वना देते हुए उसको ब्लड उपलब्ध कराया, संयोग की बात यह रही की रेडक्रॉस ब्लड बैंक को सर्वप्रथम रक्तदाता मेडिकल कालेज वाराणसी के एमबीबीएस अंतिम वर्ष छात्र शिवेंन्दु चतुर्वेदी थे और यह चेयरमैन डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी के पौत्र है, रेडक्रॉस द्वारा ब्लड बैंक से पहली यूनिट ही पीड़िता को दी जा रही है, इस रक्त वितरण कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी,एसडीएम त्रिपाठी,प्रणत कनोडिया, पीयूष मिश्रा,अशोक श्रीवास्तव,राजकुमार शुक्ला,विजय सिंह,धीरेंद्र सिंह,संजय शुक्ला सहित कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।