*परिजनों ने पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट।
गुढ़ (अखंड सत्ता)-रीवा जिले के गुढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम बदवार निवासी लालमणि यादव विगत 28 जून 2025 को रीवा डाक्टर प्रदीप मिश्रा के यहां दवा कराने गया और वहीं से लापता हो गया। लापता युवक के परिजनों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लापता युवक लालमणि यादव उम्र 48 वर्ष मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसका इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ डाक्टर प्रदीप मिश्रा के कराने ले गये जहां से युवक लापता हो गया। लापता युवक के परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन लापता युवक का कहीं पता नहीं चला तब सिटी कोतवाली थाना रीवा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लापता युवक के परिजनों ने मीडिया के माध्यम से आमजन से अपील करते हुए कहा कि उक्त लापता व्यक्ति यदि किसी भी सज्जन को दिखे तो कृपया मोबाइल नंबर 8959492101 या 8602750616 में जानकारी देने का कष्ट करें।