*पुलिस में की गई शिकायत।
गुढ़(अखंड सत्ता)- गुढ़ तहसील और थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम चौड़ियार निवासी केदार प्रसाद शुक्ला पिता उदित नारायण शुक्ला ने पुलिस थाना गुढ़ में आवेदन देकर शिकायत की है कि प्रार्थी की पुस्तैनी और पट्टे की भूमि क्र.220 पर लगे सागौन के हरे वृक्ष की रामेश्वर प्रसाद शुक्ला द्वारा ने काट लिया और जो बचे है उसे काटने से मना करने पर गली गालोच देकर जान से मारने की धमकी देते है।जबकि उक्त जमीन का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और उस पर स्थगन जारी है।फिर भी न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए सरहंग तरीके से हरे और प्रतिबंधित वृक्ष की कटाई कर रहे है।पुलिस प्रशासन और फॉरेस्ट विभाग से तत्काल कार्यवाही की मांग केदार प्रसाद शुक्ला ने की है।