रीवा व्यापारी महासंघ , सिन्धी सेंट्रल पंचायत , और सिन्धु भवन ट्रस्ट रीवा के संयुक्त तत्वाधान में आज शहर के हृदय स्थल सिन्धु भवन प्रांगण में जिले के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत आज रीवा नगर निगम आयुक्त श्रीमान सौरभ सोनवड़े जी और भारतीय जनता पार्टी रीवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता जी और सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधु भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष सिंधु रत्न दादा प्रहलाद सिंह जी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ


प्रशासन द्वारा रीवा शहर में 100000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है इसमें रीवा व्यापारी महासंघ ने 5000 पौधे विभिन्न किस्म और प्रजातियों के पेड़ का सहयोग प्रशासन को प्रदान किया है,
वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात सिन्धी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष दादा प्रहलाद सिंह जी ने पूरी सेंट्रल पंचायत और सिंधु भवन ट्रस्ट की ओर से गुलदस्ता और शाल देकर स्वागत और सम्मान किया
यूपीएससी काउंसलिंग सेमिनार में भाग लेने वाले बच्चों ने भी महोदय का बुके देकर स्वागत किया
तत्पश्चात विगत दिनों सिन्धु भवन में आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिए जो सेमिनार का आयोजन किया गया था उसके बाद 5 दिवसीय वर्कशॉप लखनऊ में संपन्न हुई थी उसमें जिन बच्चों ने भाग लिया था आज आयुक्त महोदय ने सभी का मार्गदर्शन किया
की कैसे आप लक्ष्य निर्धारित कर के सिविल सेवा सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं और उन्होंने बच्चों को यह विस्तार से बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कैसे इस लक्ष्य तक पहुंचे क्या-क्या कठिनाइयों का सामना करना पड़ा क्या-क्या गलतियां हुई उन्होंने बच्चों के साथ अगर आप इन गलतियों को सुधार करके आगे बढ़ते हैं तो आपको आई ए एस,आईपीएस बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है
सिविल सेवा सर्विसेज भारत की एक ऐसी सेवा है जिसमें आप समाज और देश की सेवा कर सकते हैं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति जिसे प्रशासन से सहयोग की भरपूर जरूरत होती है आप को उसकी सेवा करने का आपको मौका मिलता है और सिविल सेवा सर्विसेज में जो मान सम्मान प्राप्त होता है वह किसी अन्य सेवा में नहीं होता
आज बच्चे काफी उत्साहित थे और उन्होंने आयुक्त महोदय से इस क्षेत्र में आने वाली कठिनाइयां और के बारे में सवाल जवाब भी किया और सर ने उन्हें बहुत ही सहज और सरल भाषा में उनके जवाब दिए,
इस कार्यक्रम में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष दादा प्रहलाद सिंह जी, वरिष्ठ समाज सेवी लद्दाराम ठारवानी,कोषाध्यक्ष चंदीराम केसवानी सिंधु भवन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल मंगलानी नंदलाल कोटवानी, परसराम कोटवानी,सुदामलाल सचदेव, गिरधारी लाल गंगवानी, रमेश दुबे, सुशील कुंगवानी ,राजकुमार टिलवानी अजीत आहूजा, प्रहलाद चेलानी, किशोर विधवानी,दीपक दुर्गिया,
रीवा व्यापारी महासंघ से संजीव गुप्ता ,गुलाब साहनी, महेश हीरवानी, देवेंद्र छुगानी,हरीश वाधवानी ,वेद प्रकाश गुप्ता, प्रकाश गुप्ता , जितेंद्र शाह,प्रभात सोनी बंटी, अंशुमन गुप्ता, अशोक आवतानी और शहर के प्रतिष्ठित नागरिक और
व्यापारी और नगर निगम की टीम उपस्थित थी