कोटा_ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केकराडीह ,संकुल केन्द्र केकराडीह में, एस सी ई आर टी रायपुर एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा श्री नरेंद्र मिश्रा जी की मार्गदर्शन में विद्यालय में बाल कैबिनेट का गठन किया गया है इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अवगत कराते हुए छात्रों को नेतृत्व और निर्णय लेने के कौशल विकसित करने में मदद करना है यह एक मिनी संसद की तरह काम करता है जिसमें बच्चे विभिन्न विभागों के मंत्री बनते हैं और स्कूल के मामले में सक्रिय भूमिका निभाते हैं यह बच्चों को टीमवर्क और जिम्मेदारी की भावना सिखाती है

l बाल कैबिनेट में प्रधानमंत्री कुमारी आस्था पटेल उप प्रधानमंत्री कुमारी सरस्वती बघेल शिक्षा मंत्री संजोग यादव कुमारी ज्ञालिनी वित्त मंत्री कुमारी रितिका ,आयुष टोप्पो ,खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री कुमारी पायल कुजूर कृष्णा पटेल, रक्षा एवं कानून मंत्री ओमप्रकाश मोहल्ले कुमारी कोमल पटेल स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आशीना ध्रुव कुमारी रिंकी, खाद्य मंत्री कुमारी शीतल, जय कुमारी, पर्यावरण मंत्री कुमारी सांची कुमारी खिलेश्वरी ,का चुनाव किया गया । इन बाल कैबिनेट का चुनाव के बाद शपथ ग्रहण किया जायेगा तथा प्रत्येक 15 दिवस में बैठक आयोजित कर आवश्यकता अनुरूप उचित निर्णय लेकर शाला में विविध गतिविधियो का आयोजन किया जाएगा । गठन कार्यक्रम में प्रधान पाठक श्री अजय डहरिया, श्री आर एल चंद्रा, श्रीमती गीतांजलि नायडू, श्रीमती लालिमा खुटे श्री लक्ष्मी नारायण रजक एवं श्री नारायण नायक सर का विशेष योगदान रहा ।