श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव देशभर में आरंभ हो चुका है प्रतिवर्ष की भांति ईस वर्ष भी चालिहा महोत्सव बड़े श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जाएगा इस कड़ी में श्री झुलेलाल चालिहा महोत्सव की शुरुआत भगवान झूलेलाल जी के मूर्ति स्नान श्रृंगार कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करके अखंड ज्योत को प्रजवलित करके चालिहा आरंभ हुआ झूलेलाल मंदिरसिंधु भवन बालाघाट में नितनेम प्रतिदिन सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक आरती पूजा अर्चना एवं प्रसाद वितरण यह सेवा श्री झूलेलाल सेवा समिति द्वारा होती हैं
संध्या 7:00 बजे आरती एवं भोजन प्रसाद वितरण , किया जाता हैं जो 40 दिन लगातार रहेगा। यह सेवा श्री हरि गिरी महराज सेवा समिति द्वारा होती है


इसी प्रकार श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में नितनेम रात्रि 8 बजे से 9.30 को संगीतमय सत्संग आरती द्वारा होता है
महोत्सव के अवसर पर अलग-अलग शहरों से कई संत महात्मा आएंगे वह अपने अमृतवाणी से साध संगत को ज्ञान रूपी सत्संग का प्रसाद देंगे वह कई धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा भक्ति संगीत का भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने बालाघाट के सभी धर्म प्रेमी बन्धु का और पूज्य सिंधी पंचायत समिति का विशेष सहयोग रहता है।।