शहडोल जिले में सीवर लाइन की खुदाई के दौरान कोनी बस्ती, वार्ड नंबर 1, सोहागपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसा हुआ। करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से दो मजदूर, मुकेश बैगा (36) और महिपाल बैगा (37), मिट्टी में दब गए, जिनकी मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब दोनों मजदूर गड्ढे की सफाई कर रहे थे। भारी बारिश के कारण मिट्टी गीली थी, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई थी। स्थानीय लोगों ने कंपनी को बारिश में काम रोकने की सलाह दी थी, लेकिन काम जारी रखा गया।हादसे के बाद ठेकेदार कंपनी पीसी स्नेहल के कर्मचारी मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों और बाद में प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन चार घंटे की कोशिश के बाद भी दोनों मजदूरों को नहीं बचाया जा सका। मृतक कोटमा गांव के निवासी थे। श्रम विभाग को BOCW एक्ट के तहत जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।।